कैंटर चालक से दस किलो चूरा पोस्त व नशीले कैप्सूल बरामद

Written by

in

ऊना/ सुशील पंडित: जिला पुलिस के सीआईए स्टाफ ने सब्जी मंडी मैहतपुर के पास कैंटर चालक को 10.292 किलो चूरा पोस्त व 58 नशीले कैप्सूल (ट्रामा डोल) के साथ पकड़ा है और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हैड कांस्टेबल यशपाल इन्वेस्टिगेशन अफसर सीआईए ऊना पर आधारित टीम ने सब्जी मण्डी मैहतपुर के नजदीक यातायात चैकिंग डयूटी पर तैनात थे तो चैकिंग के दौरान कैंटर गाड़ी संख्या (एचपी 72सी-1158 ) जो नंगल की तरफ से मैहतपुर की तरफ आया को जांच के लिए रोका। तो चैकिंग के दौरान 10.292 किलो चूरा पोस्त व 58 नशीले कैप्सूल (Tramadol) बरामद हुए । आरोपित व्यक्तियों की पहचान

ओमकार सिंह पुत्र निवासी लोअर देहलां तहसील व जिला ऊना व सर्वजीत सिंह निवासी अप्पर देहला तहसील व जिला ऊना के रूप में हुई है।वहीं पुलिस ने आरोपित व्यक्तियों के विरुद्ध मादक द्रव्य अधिनियम के तहत पुलिस थाना मैहतपुर में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *