Jalandhar News: ACP के दफ्तर मे चले थप्पड़, पीड़िता ने निगला जहरीला पदार्थ

जालंधर (ens): कमिशनरेट पुलिस के थाना 7 मे स्थित ACP मॉडल टाउन के दफ्तर मे हाथापाई होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार फोल्डीवाल की रहने वाली निजी अस्पताल में नर्स का काम करने वाली युवती ने अपने भाई के खिलाफ शिकायत दी थी। जिसकी जांच के लिए दोनों पक्ष ACP रूप कौर के समक्ष पेश हुए थे।

पुलिस को दी गई शिकायत मे पीड़िता ने आरोप लगाया था कि उसका भाई गलत हरकते करता है। जिससे परेशान होकर वह अपनी नानी के घर जसवंत नगररहने चली गई। शिकायत पर सुनवाई के दौरान ACP के सामने ही दफ्तर मे पीड़िता और उसकी रिश्तेदार सुरजीत कौर ने मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद घर आकर युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया और परिवार के सदस्यों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवा दिया।

जसवंत नगर के रहने वाले सोनू ने बताया कि उसकी भांजी मां की मौत के बाद भाई और पिता के फोल्डीवाल में रह रही थी। भांजी ने आरोप लगाए है कि दो महीने पहले भाई सूरज ने उसके साथ घर में गलत हरकत करने की कोशिश की, जिसकी शिकायत उसने पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी थी। शिकायत एसीपी माडल टाउन को मार्क हुई थी।

जिसके संबंध में उसे थाने में पेश होने के लिए कहा गया था। वह थाने में गए थे, जहां भाई सूरज और पिता जॉर्ज के साथ रिश्तेदार सुरजीत कौर भी आई हुई थी। एसीपी के कमरे में किसी बात को लेकर बहसबाजी हो गई, तो भाई की तरफ से आई हुई सुरजीत ने एसीपी के सामने उसे थप्पड़ मारना शुरू कर दिए।

वह इंसाफ की आस छोड़ वहां से वापस नानी के घर जसवंत नगर में आ गई, जहां आकर उसने पुलिस कार्रवाई न होते देख जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत गंभीर होती देख वह उसे इलाज के लिए पिम्स अस्पताल में लेकर गए और डॉक्टरों ने इस संबंध में पुलिस को सूचित किया।

वहीं इस मामले मे एसीपी माडल टाउन रूपदीप कौर ने बताया कि दोनों पक्षों को शिकायत के चलते जांच के लिए थाने में बुलाया गया था। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर हाथ उठाया था। दोनों के खिलाफ रिपोर्ट डाल दी गई है और भाई पर लगे आरोपों की जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *