ऊना: संजीव को चेयरमैंन और तरुण पूरी को अध्यक्ष के पद

Written by

in

ऊना/ सुशील पंडित: ऊना व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रिंस राजपूत और सचिव रघु पुरी की अध्यक्षता में ऊना शहर के मनियारी और कॉस्मेटिक विक्रेता दुकानदारों की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सभी दुकानदार भाइयों ने मनियारी व कॉस्मेटिक के प्रधान पद के लिए चुनाव का फैसला लिया ।

इस फैसले के मद्देनजर सभी ने सर्वसम्मति से संजीव कुमार को चेयरमैन और तरुण पूरी को अध्यक्ष के पद के लिए नामित किया। जिसका सभी ने खुले दिल से स्वागत किया । उपाध्यक्ष के लिए दशमेश और विजय कुमार को चुना गया जनरल सेक्रेटरी के लिए जोगिंदर शर्मा और कैशियर के पद के लिए पियूष बागड़ा को सर्वसम्मति से चुना गया।

मुख्य सलाहकार पंकज अरोड़ा, राजन पूरी, राजन ओहरी, पंकज बगिया, सुशील जैन, हरदीप राजेश और मुस्कान को नामित किया गया। इस समस्त प्रक्रिया में व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रिंस राजपूत और सचिव रघु पुरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक में सर्व समिति से सभी दुकानदारों ने एकमत से ग्रीष्मकालीन अवकाश का निर्णय भी लिया। जिस पर सभी ने अपनी सहमति जताते हुए 27,28 और 29 जून को अपनी-अपनी दुकान बंद रखने का फैसला लिया  । नवनिर्वाचित प्रधान तरुण पुरी ने सभी दुकानदारों को साथ चलने का आह्वान किया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *