Punjab News : फिरौती और गोलीकांड के मामले में 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसर: जंडियाला गुरु की पुलिस ने फिरौती और गोलीकांड के मामले मे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रमणप्रीत सिंह और कुलदीप सिंह के रूप मे हुई है।

जानकरी देते हुए एसएचओ हरचंद सिंह ने बताया कि जंडियाला गुरु के सुरिंदर करियाना स्टोर पर गोलियां चलाने के मामले मे रमणप्रीत सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

दूसरे मामले मे मोहल्ला शेखूपुरा में ब्लैक आउट के दौरान सतनाम सिंह के घर पर गोलियां चलाई थी। इस घटना के आरोपी कुलदीप सिंह उर्फ काफू को गिरफ्तार किया गया है।

बीती रात राजस्थान से कोयले से भरे 18 चक्की ट्रालों को खाली कर वापस जा रहे ट्राले को पिस्टल की नोक पर लूटने वाले लुटेरों को जंडियाला पुलिस ने गिरफतार कर लिया है। आरोपियों की पहचान दानीश शर्मा पुत्र राजेश शर्मा वासी रैयां और सर्वबजीत सिंह उर्फ गोलू पुत्र अमरीक सिंह वासी निक्का रैयां के रूप मे हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *