Punjab News: पुरानी रंजिश में शरारती तत्वों ने घर में की तोड़फोड़; लगाई आग, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः इंदरा कालोनी में देर रात पुरानी रंजिश में कुछ लोगों की ओर से घर में तोड़फोड़ करने के बाद आग लगाने का मामला सामने आया है। वहीं पारिवारिक मेंबरों का कहना है कि 30 से 40 व्यक्ति जबरदस्ती घर में दाखिल हुए और आते ही सामान से तोड़फोड़ करनी शुरू कर दी, जिसके बाद घर में आग लगा दी। आग से घर का काफी नुक्सान हुआ है। परिवार का कहना है कि उन्होंने किसी तरह घर से भागकर जान बचाई है।

आरोप लगाते परिवान ने कहा कि पुरानी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया गया है। आग के सूचना फायरब्रिगेड को दी गई थी, लेकिन काफी देरतक गाड़ी नहीं पहुंची, जिसके बाद उन्होंने मोहल्ला वासियों की मदद से खुद आग पर काबू पाया। वहीं पारिवारिक मेंबरों ने पुलिस पर कार्रवाई न करने के भी आरोप लगाए है। इस संबंधी थाना गेट हकीमां पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद बनती कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *