Punjab News: Doctor की हत्या के मामले में 6 पर केस, परिवार का आया बयान, देखें वीडियो

Written by

in

बटालाः शहर के गांव कैले कलां में आरएमपी डॉक्टर के रूप में मेडिकल स्टोर चलाने वाले रघबीर सिंह उर्फ मेजर सिंह निवासी हरणाम नगर बटाला की बीती रात अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतक आरएमपी डॉक्टर के बेटे ने बताया कि पिछले 30 वर्षों से वह गांव कैले कलां में मेडिकल स्टोर और क्लीनिक चला रहा था। रात के समय जब वह अपनी बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर कैले कलां से बटाला लौट रहा था, तो सतकोहा मोड़ के पास पहुंचते ही पीछे से अज्ञात व्यक्तियों ने गोली मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना अमृतसर-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई।

पुलिस ने मृतक के बेटे के बयानों के आधार पर 6 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मृतक रघबीर सिंह उर्फ ​​मेजर (55) निवासी हरनाम नगर बटाला का पोस्टमार्टम बटाला के सिविल अस्पताल में किया जा रहा है।

मृतक के भाई ने बताया कि उनकी किसी से भी रंजिश नहीं थी। परिजनों ने कहा कि आरोपियों को सख्त सजा दी जाए। अगर हमें इंसाफ न मिला तो पुलिस के खिलाफ धरना लगाया जाएगा। उधर, पुलिस जिला बटाला के डीएसपी परमवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है तथा मृतक के बेटे के बयानों पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *