गवर्नमेंट कॉलेज ऊना में B.Voc में प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: गवर्नमेंट कॉलेज ऊना में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए बी. वॉक (B.Voc) व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक विद्यार्थी कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट www.newadmission.govtpgcollegeuna.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

कॉलेज में B.Voc के अंतर्गत निम्नलिखित दो रोजगारोन्मुखी कोर्स संचालित किए जा रहे हैं: रिटेल मैनेजमेंट, हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म

इन कोर्सों का उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यावसायिक दक्षता प्रदान करना और उन्हें सीधे उद्योगों में रोजगार के लिए तैयार करना है। गवर्नमेंट कॉलेज ऊना द्वारा विद्यार्थियों को 100% प्लेसमेंट असिस्टेंस दी जाती है, जिससे वे नामी कंपनियों में नौकरी पाने के योग्य बनते हैं।

प्रवेश प्रक्रिया केवल 10+2 की मेरिट के आधार पर होगी। आवेदन भरते समय विद्यार्थियों को आवश्यक दस्तावेज जैसे 12वीं की मार्कशीट, चरित्र प्रमाण पत्र, हिमाचल बोनाफाइड (लड़कियों के लिए अनिवार्य), पासपोर्ट साइज फोटो आदि अपलोड करने होंगे।

कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे समय रहते आवेदन करें और व्यावसायिक शिक्षा के इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाए।

www.govtpgcollegeuna.in

Mobile: 98821-54939, 98829-90432 पर संपर्क कर सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *