Punjab News: नशे करने और रोकने पर जीजे ने साले को पीटा, गंभीर घायल, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुरः नशे के खिलाफ पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। जिसके चलते अब लोग खुद भी जागरूक हो रहे है और अपने रिश्तेदारों को नशा करने और बेचने से रोक रहे है। वहीं नशा करने और बेचने से रोकने पर जीजे और उसके परिवार द्वारा साले के साथ मारपीट की गई। जानकारी के अनुसार उत्तराखंड निवासी अमरजीत कौर की शादी फिरोजपुर निवासी हरदीप सिंह के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही हरदीप सिंह नशे का आदि हो गया और उसने चिट्टा पीने के साथ-साथ चिट्टा बेचना भी शुरू कर दिया।

अक्सर इस बात को लेकर पति पत्नी में झगड़ा होता था। कई बार समझाने के बावजूद भी हरपाल सिंह नहीं माना। जिसके बाद अमरजीत कौर ने उत्तराखंड से अपने परिवार को बुलाकर अपने पति को समझाने के लिए कहा। जब हरदीप का साला कुलवंत सिंह उत्तराखंड से आया और अपने जीजे को उसने समझाया कि वह नशा करना और बेचना छोड़ा। इस दौरान पर तैश में आए आरोपी हरदीप सिंह और उसके परिवार ने अपने साले कुलवंत सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया।

इस दौरान उसकी बेरहमी से पीटाई की। घटना में घायल कुलवंत सिंह को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहां पुलिस द्वारा पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। परिवार द्वारा आरोप लगाए गए हैं कि चिट्टा के नशे के चलते कुलवंत सिंह के साथ मारपीट की गई। पुलिस का कहना है कि इस मामले की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *