Punjab News: Kamal Kaur Bhabhi के Murder मे हुआ बड़ा खुलासा

Written by

in

बठिंडा: बहुचर्चित Kamal Kaur Bhabhi के Murder मे बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में पोस्टमार्टम की रिपोर्ट पुलिस को मिल चुकी है। बठिंडा की एसएसपी अमनीत कौंडल ने बताया कि रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाना है। वही कमल भाभी के साथ दुष्कर्म होने की पुष्टी अभी नहीं हुई है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा किया जायेगा।

सूत्रों की माने, तो पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के मुताबिक मृतका की जांघ और प्राइवेट पार्ट के पास कुछ संदिग्ध निशान है। लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि निशान किस वजह से बने हैं। वही एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने कहा कि मृतका के स्वैब और बिसरा सैंपल को फोरेंसिक लैब भेजा दिया गया है। रिपोर्ट के आने के बाद इस केस की छुपी परतें खुलेगी।

इस मर्डर का मास्टरमाइंड अमृतपाल महिरो फरार चल रहा है। हत्या के समय वह कार चला रहा था और उसके दोनों निहंग भाई पीछे की सीट पर कमल कौर के साथ बैठे थे। उन्होंने पहले कमल कौर के मोबाइल फोन छीन लिए और फिर अमृतपाल के इशारे पर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि हत्या के बाद अमृतपाल महिरो देश छोड़कर फरार हो गया है। मामले की जांच जारी है और फरार आरोपी की तलाश के लिए इंटरनेशनल एजेंसियों से संपर्क किया जा चूका है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *