Punjab News: अवैध संबंधों के शक में पत्नी की हत्या, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुरः अवैध संबंधों से परेशान एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मामला गांव हराज से सामने आया है। जानकारी के अनुसार जगसीर सिंह की परमजीत कौर से 18 साल पहले शादी हुई थी। उनके 2 बच्चे भी थे।


जगसीर सिंह के मन में शक था कि उसकी पत्नी के किसी के साथ अवैध संबंध हैं। इस शक की वजह से घर में पहले कई बार झगड़ा हुआ। परिवार के अन्य सदस्यों ने दोनों को समझाया। लेकिन शक बढ़ता गया। पिछले दिनी फिर अवैध संबंधों को लेकर जगसीर सिंह का पत्नी के साथ झगड़ा हुआ।

विवाद इतना बढ़ गया कि जगसीर सिंह गुस्से में आकर परमजीत कौर का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पति जगसीर सिंह को तुरंत गिरफ्तार कर लिया है और उसकी पत्नी की हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। वहीं परमजीत कौर के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजपुर के सिविल अस्पताल भेजा गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *