Punjab News: दो पक्षों में हुई खूनी झड़प, चली गोलियां और तेजधार हथियार, देखें वीडियो

Written by

in

फगवाड़ाः शहर के गांव हरदासपुर में गुरुद्वारा साहिब में 4 महीने पहले हुई बेआदबी के संबंध में निहंग जत्थेबंदियों, पंचायत, गांव वासी व दूसरे पक्ष में चल रही वार्ता दौरान तेजधार हथियार व गोलियां चलने का मामला सामने आया है। इस झगड़े के दौरान निहंग जत्थेबंदियों के 3 सिंह और दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को गोली लगी।

जानकारी देते हुए होशियारपुर से साहिबजादा बाबा फतेह सिंह के मुख्य सेवादार गुरदेव सिंह ने बताया कि जिस वक्त गांव हरदासपुर में बेअदबी के संबंध में बातचीत हो रही थी उसी समय कई गाड़ियों में सवार होकर 35 से 40 युवक आए और आते ही तेजधार हथियारों से हमला कर 3 से 4 निहंग सिंहों को घायल कर दिया, जबकि दूसरे पक्ष के व्यक्ति के ऊपर गोली चलाने के भी आरोप लगाए। गोली चलने के बाद से आरोपी से पिस्टल छीन ली गई है और मौके से पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस आने के बाद पिस्टल पुलिस को सौंप दी गई। घटना के बाद जख्मियों को सिविल अस्पताल फगवाड़ा में भर्ती करवाया गया। वहीं देखते ही देखते फगवाड़ा का हॉस्पिटल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस फोर्स बड़ी गिनती में अस्पताल पहुंच गई। वहीं दूसरे पक्ष के रणजीत सिंह ने अपने उपर लगे सारे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए निहंग सिंह की ओर से गोलियां चलाने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने घटना के लिए गांव के सरपंच और दो व्यक्तियों को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *