शादी के 13वें दिन पत्नी प्रेमी संग फरार, पति बोला- शुक्र राजा रघुवंशी बनने से बच गया, देखें वीडियो

Written by

in

बंदायू: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज 13 दिन बाद ही पत्नी प्रेमी संग फरार हो गई। मामला बिसौली थाना क्षेत्र का है। 13 मई को शादी के बंधन में बंधे युवक की पत्नी अचानक घर से गायब हो गई थी। बाद में पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका दोनों को पकड़कर थाने लाया। जब युवक को थाने बुलाया गया तो वह पत्नी को देखकर बोला, “थैंक टू गॉड, मैं बच गया। अगर हनीमून पर चला जाता तो मैं भी राजा रघुवंशी बन गया होता।” यह सुनकर थाने में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। पति ने पत्नी से कहा कि अब वो जहां भी रहे, खुश रहे।

जानकारी के मुताबिक मौसमपुर इस्लामनगर निवासी सुनील की शादी बीते 17 मई को बिसौली कोतवाली क्षेत्र की खुशबू के साथ हुई थी। 18 मई को दुल्हन को विदा कराकर दूल्हा सुनील अपने घर ले आया। दुल्हन ससुराल में 13 दिनों तक रुकी। उसके बाद मायका पक्ष दुल्हन को विदा कराकर ले गया। जहां करीब 10 दिन तक रहने के बाद दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पति को 10 जून को सूचना मिली कि उसकी पत्नी अपने प्रेमी संग फरार हो गई है। 11 जून को बिसौली में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। बिसौली कोतवालीमें पहुंचे दोनों परिवारों में समझौता हुआ और शादी में जो लेन-देन हुआ था। वो सामान वापस हुआ।

पति ने पत्नी से छुटकारा पाया और पत्नी अपने प्रेमी के साथ चली गई। पत्नी को उसके प्रेमी के साथ कोतवाली में छोड़कर घर चला गया। बताया जा रहा है कि युवती शादी से पहले से ही प्रेम संबंध में थी, लेकिन घरवालों के दबाव में उसने शादी कर ली थी। अब पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी है और दोनों पक्षों की सहमति से आगे की प्रक्रिया की जा रही है। यह मामला राजा रघुवंशी हत्याकांड की याद दिलाता है, जिसमें शादी से पहले प्रेम संबंध को लेकर पति की हत्या कर दी गई थी। बदायूं की यह घटना उस दर्दनाक कहानी से जुड़ी समानता को लेकर चर्चा में बनी हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *