सर्दी-खांसी में बच्चों को Orange खिलाना कितना ठीक, जानें Expert की राय

Written by

in

हेल्थः मौसम बदलने से सबसे पहले बच्चे बीमार होते है। जिससे बच्चों में नाक बंद होना, सर्दी और जुकाम जैसी परेशानी हो सकती है। ऐसे में कई उपाय हैं, जिसकी मदद से बच्‍चों में सर्दी जुकाम को ठीक किया जा सकता है। इनमें से एक है संतरा। भले ही आप बच्‍चे को संतरा देना पसंद न करें, लेकिन एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि संतरा बच्‍चों को सर्दी खांसी से बचाता है। इसलिए इसका सेवन रोज करना चाहिए।

दावे के अनुसार बच्‍चों को हमेशा संतरा खिलाते रहना चाहिए। इससे वे सर्दी और खांसी से बहुत जल्दी बीमार नहीं पड़ते। इसके अलावा उसका विकास भी अच्‍छे से होता है। संतरे का सेवन न केवल सर्दी को रोकने बल्कि रिकवरी में भी तेजी ला सकता है। इसमें मौजूद विटामिन सी इम्‍यूनिटी बढ़ाता है। एक मीडियम साइज का संतरा लगभग 70 मिलीग्राम विटामिन सी देता है।

एक्‍सपर्ट का मानना है कि संतरे जैसे विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थों के नियमित सेवन से इम्‍यूनिटी बढ़ती है और सर्दी के लक्षणों की गंभीरता को कम कर सकता है। हालांकि, सामान्य सर्दी अलग-अलग वायरस के कारण होती है, ऐसे में कोई भी खाद्य पदार्थ पूर्ण रूप से सुरक्षा नहीं दे सकता। हां! खतरे को कम जरूर कर सकता है।

संतरे में साइट्रिक एसिड गले में खराश पैदा कर सकता है, जिससे सर्दी के दौरान असुविधा बढ़ सकती है। सर्दी और खांसी के खतरे को कम करने के लिए, फलों और सब्जियों से भरपूर संतुलित आहार लेना जरूरी है। इसके अलावा अच्छी स्वच्छता अपनाएं और वैक्सीनेशन के बारे में अपडेट रहें। सजग टीम की ओर से किए गए फैक्‍ट चेक में सामने आया है कि बच्‍चों को संतरा खिलाने से सर्दी जुकाम ठीक हाने वाला दावा काफी हद तक सही है। एक्सपर्ट के अनुसार, भले ही संतरे समग्र स्वास्थ्य के लिए अच्‍छे हैं। इन्‍हें हमारी डाइट का हिस्सा होना चाहिए। लेकिन किसी बीमारी को रोकने के लिए केवल उन पर निर्भर रहना ठीक नहीं है।

डिस्क्लेमर: यह केवल सामान्य जानकारी है। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *