Stock Market: Sensex में 250 अंक और Nifty में 50 अंक से ज्यादा की तेजी

Written by

in

बिजनेसः हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 250 अंक ऊपर 81,600 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी 50 अंक से ज्यादा की तेजी है, ये 24,870 के स्तर पर है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में तेजी और 3 में गिरावट है। बजाज फिनसर्व, नेस्ले इंडिया और SBI में 1% की तेजी है। बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक और टेक महिंद्रा के शेयरों में मामूली गिरावट है। निफ्टी के 50 में से 41 शेयरों में तेजी और 9 में गिरावट है। NSE के बैंकिंग और रियल्टी शेयरों में 1% की तेजी है। मीडिया अकेला सेक्टर है जिसमें 0.7% की गिरावट है।

19 जून को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 934.62 करोड़ रुपए और घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 605.97 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की। जून महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने कैश सेगमेंट में ₹4,043.49 करोड़ की बिकवाली की है। जबकि घरेलू निवेशकों ने ₹59,836.18 करोड़ की नेट खरीदारी है।

एरिसइंफ्रा सॉल्यूशंस के IPO में निवेश का आज आखिरी दिन
एरिसइंफ्रा सॉल्यूशंस लिमिटेड का IPO 18 जून को ओपन है। निवेशक इस इश्यू के लिए आज 20 जून तक बिडिंग कर सकेंगे। 25 जून को कंपनी के शेयर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। इस इश्यू के जरिए कंपनी टोटल ₹499.60 करोड़ जुटाना चाहती है। कंपनी इश्यू में 2.25 करोड़ फ्रेश शेयर्स जारी करेगी। इस इश्यू में कंपनी के मौजूदा निवेशक या प्रमोटर ऑफर फॉर सेल यानी OFS के जरिए एक भी शेयर नहीं बेचेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *