Swiss Bank में 3 गुना बढ़ा भारतीयों का पैसा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Written by

in

नई दिल्लीः स्विट्ज़रलैंड के स्विस बैंक को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, इस बैंक में भारतीयों का जमा धन को लेकर बड़े खुलासे हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, साल 2024 में रिकॉर्ड तेजी से बढ़ा है। दुनियाभर में अमीरों के बीच यह बैंक काफी लोकप्रिय हैं। लोग अपनी ऐसी कमाई जिस पर वो टैक्स से बचना चाहते हैं, उसे स्विस बैंक में जमा कराना वह पसंद करते हैं। इनमें भारतीय लोग भी शामिल हैं। स्विस बैंकों में भारतीयों का काफी पैसा जमा है। हालांकि सभी लोग स्विस बैंक में अपनी कमाई ही जमा नहीं कराते, बल्कि कई ऐसे भी लोग भी हैं जो स्विस बैंकों में कमाए पैसे को भी जमा कराते हैं। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार स्विस बैंकों में जमा भारतीयों के पैसे के बारे में एक हैरान करने वाली बात सामने आई है।

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार स्विस बैंकों में जमा भारतीयों का पैसा 2024 में तीन गुना से ज़्यादा बढ़ा है। 2024 में स्विस बैंकों में जमा भारतीयों का पैसा बढ़कर करीब 37,600 करोड़ रुपए हो गया। यह खुलासा स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंक यानी कि स्विस नेशनल बैंक के सालाना आंकड़ों की रिपोर्ट से हुआ। बैंक के मुताबिक 2023 में भारतीय लोगों और फर्मों के खातों में जमा धन में 70% की गिरावट आई थी। इससे तुलना की जाए तो 2024 में यह रकम तीन गुना से ज़्यादा बढ़ चुकी है।

स्विस नेशनल बैंक की रिपोर्ट के अनुसार 2024 में स्विस बैंकों में भारतीयों की जमा राशि 2021 के बाद से सबसे ज़्यादा है। उस समय स्विस बैंकों में भारतीयों की जमा राशि 14 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी। यह आंकड़ा करीब 40 हज़ार करोड़ रूपए था। स्विस बैंकों में विदेशी ग्राहकों की जमा राशि के मामले में भारत 48वें स्थान पर है। यूके (UK) पहले और अमेरिका इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। स्विस बैंकों ने भी स्पष्ट किया है कि भारतीयों की ओर से जमा राशि काला धन नहीं है। वो टैक्स में धोखाधड़ी और टैक्स चोरी के खिलाफ लड़ाई में भारत का पूरी तरह से समर्थन करते हैं। भारत और स्विट्ज़रलैंड के बीच के बीच टैक्स मामलों में सूचनाओं का स्वचालित आदान-प्रदान किया जाता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *