Truck-Car की भीषण टक्कर में 9 लोगों की मौत, गाड़ी के उड़े परखच्चे

Written by

in

पुणे: महाराष्ट्र के पुणे के नारायणगांव इलाके से एक भयानक सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 3 लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना तब हुई जब एक ट्रक ने पीछे से एक कार को टक्कर मार दी। ट्रक से जोरदार टक्कर लगने के बाद कार पास में खड़ी एक बस से टकरा गई। यह सड़क हादसा पुणे नासिक राजमार्ग की है। यह दुर्घटना शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे नारायणगांव के निकट हुई। दरअसल, एक आयशर टेम्पो ने पीछे से सवारियों को ले जा रही मैक्स ऑटो गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि मैक्स ऑटो गेंद की तरह उछलकर एक बस से टकरा गई।

पुणे में हुए इस दर्दनाक हादसे में चार महिलाएं, चार पुरुष और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को इलाज होते नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुणे प्रशासन की ओर से बताया गया है कि कुछ घायलों की हालत गंभीर है। इससे मरने वालों की संख्या बढ़ने की संभावना है। घटना की सूचना मिलते हुए स्थानीय विधायक शरद सोनवणे घटनास्थल पर पहुंचे और इस हादसे का जायजा लिया। मीडिया से बातचीत के दौरान घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नारायणगांव में यह दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना घटी है।

यह बहुत ही गंभीर दुर्घटना है। विधायक सोनवणे ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि आयशर ट्रक ने एक यात्री वाहन को टक्कर मारी और भाग गई पुलिस ने आयशर को जब्त कर लिया है। विधायक शरद सोनवणे ने बताया कि वास्तविक दुर्घटना आयशर चालक के कारण हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि वास्तव में क्या हुआ था? उन्होंने आगे कहा कि गंभीर रूप से घायल लोगों को बचाने के प्रयास किए जाएंगे।

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को इस बात पर जोर दिया कि खराब सड़क निर्माण को गैर-जमानती अपराध माना जाना चाहिए, सड़क ठेकेदारों और इंजीनियरों को दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए और सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि उन्हें सजा मिले।उद्योग मंडल सीआईआई द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए, गडकरी ने कहा कि भारत सड़क दुर्घटनाओं में विश्व स्तर पर पहले स्थान पर है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *