Punjab News: हेरोइन सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, एसएसपी अजय गांधी के आदेशों पर जिले को नशा मुक्त करने के लिए पुलिस द्वारा सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते जिले में नाकेबंदी कर हर आने जाने वाले की गंभीरता से चेकिंग की जा रही है। जिसको लेकर कोट इसे खां मक्खु रोड पर पुलिस ने नाकेबंदी की हुई थी।

इस दौरान पुलिस पार्टी को एक्टिवा पर आ रहे दो युवकों पर शक हुआ तो एक्टिवा रोककर दोनों की तलाशी ली गई। इस दौरान आरोपियों के कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान मोहित कुमार और लवप्रीत सिंह निवासी गांव रामूवाला के रूप में हुई है। आरोपियों के कब्जे से 100 ग्राम हेरोइन बरामद हुई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि दोनों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की जाएगी और पता लगाया जाएगा कि यह लोग कहां से नशा लेकर आते थे और किसे नशे की सप्लाई करते है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *