CM का ऐलानः अब इतने रुपए मिलेगी बुजुर्गों को पेंशन

Written by

in

पटना: बिहार सरकार ने चुनाव से पहले बड़ा ऐलान किया है। जहां सीएम नीतीश कुमार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विधवा महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को अब हर महीने 400 रुपये की जगह 1100 रुपये पेंशन देने की बात कही है। ऐसे में सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ौतरी के साथ मिलेगी। सीएम ने इस बात की जानाकरी खुद अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके दी है।

सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत विधवा महिलाओं, वृद्धजनों और दिव्यांगजनों को अब हर महीने 400 रुपए की जगह 1100 रुपए पेंशन मिलेगी। सभी लाभार्थियों को जुलाई महीने से पेंशन बढ़ी हुई दर पर मिलेगी। सभी लाभार्थियों के खाते में यह राशि महीने की 10 तारीख को भेजना सुनिश्चित किया जाएगा। इससे 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को काफी मदद मिलेगी।”

चुनाव से पहले सीएम नीतीश की ये घोषणा सरकार के लिए चुनाव में काफी कारगार साबित होगी। क्योंकि विपक्ष आम लोगों का मुद्दा उठाते हुए इन योजनाओं को लेकर अक्सर सराकर पर हमलावर था। अब सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत राशि को दोगुना से भी ज्यादा कर दिया है, जो गरीब और असहाय तबके की जीवीका के लिए काफी कारगर है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *