Haryana News: यात्रियों से भरी Roadways Bus और Car में जबरदस्त टक्कर, Head Constable की मौत

Written by

in

हरियाणाः गुरुग्राम-जयपुर हाईवे पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहां राजस्थान रोडवेज की बस और एक कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। बस में सवार दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल की मौत हो गई, जबकि 10 सवारियां घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। बस में कुल 34 यात्री सवार थे। यह हादसा सुबह करीब 9 बजे हुआ। हादसे में 10 साल के बच्चे समेत 3 लोगों को ज्यादा चोटें आई हैं।

बस कंडक्टर भंवरलाल ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे वे बिलासपुर चौक पर पहुंचे थे। अचानक एक वैगनआर कार रॉन्ग साइड से आई। ड्राइवर बनवारी लाल ने कार को बचाने का प्रयास किया, लेकिन कार को टक्कर मारते बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई और काफी दूर तक घिसटती चली गई।

हादसे के बाद कार ड्राइवर मौके से भाग गया। किसी तरह राहगीर की मदद से वह बाहर निकला और शीशे तोड़कर सवारियों को बाहर निकाला। ड्राइवर बनवारी लाल को घुटने और कमर में चोट आई है। लगभग सभी यात्री जख्मी हुए हैं, लेकिन एक 10 साल के बच्चे की हालत और दो-तीन दूसरे यात्रियों की हालत ज्यादा गंभीर है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *