Jalandhar News: आईएएस बबीता कलेर, स्टीफन कलेर सहित गनमैन पर FIR दर्ज

जालंधर(ENS): थाना नंबर-7 पुलिस ने गोली कांड में आईएएस अधिकारी बबीता कलेर, उनके पति एवं आप नेता स्टीफन कलेर व उनके गनमैन सुखकरन सिंह खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल गनमैन की गिरफ्तारी हो चुकी है।

Jalandhar News: आईएएस बबीता कलेर, स्टीफन कलेर सहित गनमैन पर FIR दर्ज
Jalandhar News: आईएएस बबीता कलेर, स्टीफन कलेर सहित गनमैन पर FIR दर्ज

मामला पिम्स अस्पताल के सामने खाली प्लाट में मिट्टी डालने से जुड़ा है जहां पर आईएएस अधिकारी और आप नेता के कहने पर आईएएस अधिकारी के गनमैन ने कारोबारी कंग के मैनेजर पर गोली चला दी थी। एसीपी रूपदीप कौर ने बताया कि आईएएस बबीता कलेर, आप नेता पति स्टीफन कलेर और गनमैन खिलाफ केस दर्ज कर लिया है जिसमें से फिलहाल गनमैन को गिरफ्तार करके उससे वारदात में इस्तेमाल की सरकारी पिस्टल जब्त कर ली है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *