Iran पर अमेरिका का बड़ा हमला, Trump बोले- 3 परमाणु ठिकाने तबाह

Written by

in

तेहरानः इजरायल और ईरान की जंग में अमेरिकी की एंट्री हो गई है। अमेरिका ने ईरान में 3 परमाणु ठिकानों पर हमला किया है। ये ठिकाने फोर्डो, नतांज और इस्फहान हैं। हमला भारतीय समयानुसार रविवार सुबह 4:30 बजे हुआ। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि फोर्डो पर बमों की एक पूरी खेप गिरा दी गई है। ट्रम्प ने ईरान पर हमले के 3 घंटे बाद देश को संबोधित भी किया। उन्होंने कहा कि ईरान की अहम न्यूक्लियर साइट्स ‘obliterate’ यानी कि पूरी तरह से तबाह कर दी गई हैं। अमेरिकी ने ईरान को धमकी देते कहा कि अब उसे शांति कायम करना चाहिए। अगर वह ऐसा नहीं करता है, तो उस पर और बड़े हमले किए जाएंगे। अमेरिकी हमले को लेकर इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि ईरान पर अमेरिका का हमला इतिहास बदलने वाला है। वहीं, यमन में ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने कहा कि अगर ट्रंप प्रशासन इजराइल के सैन्य अभियान में शामिल होता है तो वे लाल सागर में अमेरिकी जहाजों पर हमले फिर से शुरू कर देंगे। हूतीयों ने मई में अमेरिका के साथ हुए समझौते के तहत इस तरह के हमलों को रोक दिया था।
ईरान बोला- अमेरिका के हमले से रेडिएशन लीक नहीं हुआ
ईरान की परमाणु ऊर्जा संस्था ने कहा है कि अमेरिका के मिसाइल हमलों के बाद भी फोर्डो, नतांज और इस्फहान में कोई रेडिएशन लीक नहीं हुआ है। एजेंसी ने सोशल मीडिया पर बताया कि इलाके की जांच और रेडिएशन मापने वाली मशीनों से जो जानकारी मिली है, उसके मुताबिक इन जगहों के आसपास रहने वालों के लिए कोई खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि इन स्थलों की सुरक्षा अब भी सामान्य और स्थिर है।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *