सुक्खू सरकार से कर्मचारी व जनता त्रस्त: वशिष्ट

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कर्मचारी व आम जनता त्रस्त हो चुकी है। सरकार न तो कर्मचारियों को उनके वित्तीय लाभ दे पाई है और न ही जनता से किए अपने वायदों को पूरा कर पाई। यह बात भारतीय जनता पार्टी जिला ऊना के संयोजक राजीव वशिष्ट ने रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में सेवानिवृत होने वाले सेवानिवृत कर्मचारियों को 2016 से 2022 तक रिवाइज्ड पे स्कूल, एरियर व लीव इन कैशमेंट, ग्रेच्युटी, कम्यूटेशन नहीं मिल पाई। सरकार कर्मचारियों व पैंशनर्ज के करोड़ों रुपए के एरियर पर कुंडली मारकर बैठी हुई है। इसके अलावा कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की किश्तें तक नहीं दी गई। यहीं नहीं सेवानिवृत कर्मचारियों के लंबे समय से मैडिकल बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। बुढ़ापे में सेवानिवृत कर्मचारी अपने इलाज के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रह हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा कर्मचारी हितैषी रही है। ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती भी समय-समय पर कर्मचारियों की मांगों को उठाते रहे है। भाजपा सरकार के समय कर्मचारियों व पैंशनर्ज को वेतन व पैंशन समय पर मिली है। वहीं अन्य लाभ भी समय-समय पर दिए गए हैं।

राजीव वशिष्ट ने कहा कि अभी हाल ही में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ऊना दौरे पर आए थे। मुख्यमंत्री पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में बने पीजी कालेज व बाल स्कूल के भवनों का उदघाटन करके ही गए। उक्त भवनों के उदघाटन करने में भी कांग्रेस सरकार ने अढाई साल लगा दिए। उन्होंने कहा कि ऊना के पूर्व विधायक बताएं ऊना में कौन का विकास कार्य करवायां। पूर्व विधायक विकास करवाने में पूरी तरह से विफल रहे। पूर्व विधायक विकास तो नहीं करवा पाए, लेकिन अपने चहेतों को खूब लाभ पहुंचा रहे है। अधिकारियों को डरा धमका रहे है, जोकि उन्हें शोभ नहीं देता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *