Punjab News: 25 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः खन्ना के दोराहा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार युवती दोराहा में किराये पर रहती थी और सैमसंग मोबाइल की कंपनी में नौकरी करती थी। आज जब मकान मालिक ने युवती के काफी देर तक बाहर ना दिखने पर कमरे में जाकर देखा तो युवती ने सुसाइड किया हुआ था। बताया जा रहा हैकि युवती ने पंखे से फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतिका की पहचान रितु कौर निवासी फरीदकोट के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मकान मालिक ने तुरंत पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे में रितु का शव पंखे से लटका मिला। दोराहा थाना प्रभारी राव वरिंदर सिंह के अनुसार मृतिका के कमरे की तलाशी के दौरान कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। नोट में रितु ने अपनी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस के मुताबिक, रितु कंपनी कभी-कभी अन्य दुकानों पर भी काम करती थी। पुलिस ने फरीदकोट में रहने वाले रितु के परिवार को घटना की सूचना दे दी है। परिवार के दोराहा पहुंचने के बाद उनके बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *