कुटलैहड़ के होटल हवेली जोगीपंगा में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, आचार्य शिव कुमार करेंगे अमृत वर्षा

Written by

in

कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने पूरे परिवार सहित की पूजा अर्चना

ऊना/ सुशील पंडित: कुटलैहड़ के हिमाचल हवेली जोगी पंगा में विधायक विवेक शर्मा के सौजन्य से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। पूर्व में रहे विधानसभा उपाध्यक्ष एवं कुटलैहड़ का नेतृत्व कर चुके स्व  रामनाथ शर्मा को समर्पित पहली श्री मद्भागवत कथा का आरंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ, जिसमें क्षेत्र के श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा में भक्तजन पारंपरिक परिधानों में सजकर भक्ति और उत्साह के साथ शामिल हुए।

विधायक विवेक शर्मा उनकी धर्म पत्नि मृदु शर्मा एवं समस्त परिवार ने विधिवत पूजा अर्चना करके व्यास पीठ आचार्य शिव कुमार शास्त्री  का व्यास पीठ पर पूजन करके उपरांत कथा व्यास आचार्य शिव कुमार शास्त्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का महत्व और इसकी प्रासंगिकता पर  कथा मानव जीवन को धर्म, अर्थ, काम और मोक्ष के चारों पुरुषार्थों की ओर ले जाती है। कथा के दौरान उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोकुल वृंदावन की कहानियों को इतने सजीव और प्रभाव शाली ढंग से प्रस्तुत किया।

कथा स्थल को भव्य रूप से सजाया गया है, जहां हर दिन सैकड़ों श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का आनंद ले सकते हैं। पहले दिन की कथा के विराम पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजकों ने बताया कि कथा के दौरान हर दिन भंडारे की व्यवस्था रहेगी, जिसमें सभी भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया जाएगा। सात दिनों तक चलने वाली इस कथा में श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति और भगवान के दिव्य संदेशों का अनुभव करने का अवसर मिलेगा। आयोजकों का मानना है कि इस प्रकार के आयोजन समाज में नैतिकता और मानवता का संदेश फैलाने में सहायक होते हैं। जोगी पंगा में कथा आयोजन से क्षेत्र के श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए हैं और सभी को भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का साक्षात्कार करने का अद्भुत अवसर मिल रहा है।

विधायक विवेक शर्मा ने कुटलैहड़ की समस्त जनता से आग्रह किया है। कि प्रतिदिन सुबह 11 से लेकर 02 बजे तक हिमाचल हवेली जोगी पंगा में हर दिन कथा व्यास आचार्य शिव कुमार शास्त्री अमृत वर्षा करेंगे।सभी कुटलैहड़ विस क्षेत्र के मेरे देव तुल्य और पारिवारिक सदस्य इस पावन बेला पर कथा स्थल हिमाचल हवेली जोगी पंगा पहुंच कर अपना बहुमूल्य आशीर्वाद मुझे ओर मेरे परिवार को दें, और श्री मद भागवत कथा सुनकर कृतार्थ बनें। इस मौके पर कुटलैहड़ कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा शर्मा,देसराज गौतम,देसराज मोदगिल, प्रधान इकबाल सिंह,जिला पार्षद सत्या देवी, मोहित शर्मा के अलावा क्षेत्र के विद्वान ओर सैकंडों श्रद्धालुओं ने प्रथम दिवस पर कथा श्रवण का आनंद लिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *