Jalandhar News: रिटायर्ड DSP के घर से गहने और 1200 डॉलर चोरी

जालंधर, ENS: महानगर में चोरी की वारदातों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बेखौफ चोर आए दिन घटनाओं को अंजाम दे रहे है। वहीं ताजा मामला थाना-7 के अधीन आते इलाके जसवंत नगर से सामने आया है। जहां रिटायर्ड 70 वर्षीय डीएसपी सुखदेव सिंह के घर से गहने और डॉलर चोरी हो गए। इस मामले में पुलिस ने रिटायर्ड डीएसपी सुखदेव सिंह की शिकायत पर नौकरानी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। रिटायर्ड डीएसपी सुखदेव सिंह के अनुसार घर से 145 ग्राम सोने के जेवर और 1200 डॉलर चोरी हुए है।

वहीं पुलिस ने एक महीना पहले रखी नौकरानी निशा वासी सड़क मोहल्ला (गढ़ा) के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी है। सुखदेव सिंह ने बताया कि उन्होंने घर में एक महीने पहले नौकरानी रखी थी। इस बीच उसके घर में रखी अलमारी से करीब 145 ग्राम सोने के जेवर और 1200 डॉलर चोरी हो गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि चोरी उनकी ही नौकरानी ने की है। पुलिस द्वारा नौकरानी की तलाश की जी रही है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *