तकनीकी खराबी के बाद रनवे से लौटी Indigo की Flight, 80 यात्री थे सवार

Written by

in

इंदौरः भुवनेश्वर जा रही Indigo की फ्लाइट 6E 6332 (एयरबस A320 नियो विमान) रनवे के बीच से वापस लौट आई। उड़ान की तैयारी के दौरान पायलट को तकनीकी गड़बड़ी का आभास हुआ, जिसके बाद विमान को रनवे से वापस टैक्सी कर टर्मिनल पर लाया गया।

बताया जा रहा है कि फ्लाइट में 80 से ज्यादा यात्री सवार थे। एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि फ्लाइट अभी एयरपोर्ट पर खड़ी हुई है। सभी यात्री विमान में ही बैठे हैं। सुधार का काम चल रहा है। फिलहाल ग्राउंड स्टाफ पायलट के साथ विमानों की स्थिति को लेकर चर्चा में व्यस्त है।

इंडिगो की यह फ्लाइट भुवनेश्वर से सुबह 6.15 बजे उड़ान भरती है और लगभग 8.15 बजे इंदौर एयरपोर्ट पर लैंड करती है। यह फ्लाइट लगभग सुबह 7.39 बजे ही लैंड हो गई थी। भुवनेश्वर से इंदौर आने के बाद फ्लाइट सुबह 9 बजे रिटर्न उड़ान भरती है और लगभग सुबह 10.55 बजे भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर लैंड करती है। इंडिगो का ये विमान इंदौर से भुवनेश्वर जाने के बाद भुवनेश्वर से अहमदाबाद के लिए उड़ान भरता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *