डा. रणेश राणा ने किया झाड़माजरी में जॉब प्लेसमेंट कार्यालय का शुभारंभ

Written by

in

युवाओं को उद्योगों में काम दिलाने के लिए किए जाएं प्रयास-राणा

बददी/सचिन बैंसल: नगर निगम बददी के तहत झाड़माजरी कस्बे में जॉब प्लेसमेंट कार्यालय का शुभारंभ हिमालया जनकल्याण समिति के संयोजक डा. रणेश राणा ने किया। परम स्टाफिंग सोल्यूशन कंपनी ने झाडमाजरी में ठाकुर कांपलेक्स मे अपना कार्यालय खोला। कंपनी के निदेशक नवदीप सिंह ने बताया कि हम इस कंपनी के माध्यम से बीबीएन सहित हिमाचल के बेरोजगार युवाओं को उद्योगों में उनकी योग्यता के अनुसार नौकरियां प्रदान करेंगे।

उन्होने कहा कि बीबीएन में उद्योगों में नौकरियां तो बहुत है लेकिन हिमाचल कर्मचारी नहीं मिलते क्योंकि वह उद्योगों के हिसाब से तैयार नहीं होते। उन्होने कहा कि हिमाचल के उद्योगों में हर काम छोटे से ही शुरु होता है और बाद में मेहनत करके हम ऊंचा मुकाम पा सकते हैं।  उन्होने आशा प्रकट की कि बरोटीवाला व झाड़माजरी एरिया के बेरोजगार हिमाचली व गैर हिमाचली युवाओं के लिए यह रोजगार कार्यालय संजीवनी का काम करेगा। उन्होने कहा कि हिमाचली युवाओं को यहां पर कैरियर काऊंसलिंग के मददेनजर ट्रेनिंग भी दी जाएगी कि उद्योगों का क्या कल्चर है और कैसे काम करना है।

डा राणा ने प्लेसमेंट आफिस के संचालकों से आग्रह किया कि वो बेरोजगार युवाओं की पारिवारिक स्थिति ध्यान में रखकर बहुत कम शुल्क लेकर उनका काम करें और उद्योगों में समायोजित करने के लिए उनको गाईडैंस भी दें और अपना व्यवहार सौम्य रखें।

इस अवसर पर होटल एसोशिएशन के प्रदेशाध्यक्ष बलविंद्र सिंह ठाकुर, डा रणेश राणा, चिंतन कुमार चौधरी, अंतरा भारद्वाज, सपना कश्यप, सरबजीत कौर, निर्मल राणा, हर्ष आर्य व रोड सेफटी कलब के अध्यक्ष सुरेंद्र अत्री सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *