Punjab News: दोस्तों के साथ गली में बैठे युवक पर गोलियां चलाकर बाइक सवार फरार, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः जिले के महावीर नगर में एक अज्ञात व्यक्ति ने युवक पर 4 से 5 फायर कर दिए। मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने घर के बाहर दोस्तों के साथ बैठा था। इस दौरान अज्ञात युवक आया उसने उस पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना में घायल व्यक्ति की पहचान साहिल कुमार के रूप में हुई है। घायल साहिल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद फरीदकोट अस्पताल में रेफर कर दिया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने पहुंच ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं सरकारी अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डाक्टर ने बताया कि साहिल को 4 से 5 गोलियां लगी है। वहीं साहिल की माता ने बताया कि उसे पता चला कि बेटे पर किसी ने गोलियां मारी है। उसको नहीं पता कि वह कौन लोग थे। इस दौरान उसे पड़ोसन ने बताया कि उसके बेटे को गोली लगी है। दूसरी ओर साहिल के साथ बैठे दोस्त ने बताया कि वह ओर साहिल दोनों गली में बैठे बाते कर रहे थे। इस दौरान मोटरसाइकल पर 3 युवक आए और उनमें से एक ने बाइक से उतकर साहिल पर गोलियां चला दी। घटना में साहिल पर हमलावार ने 4 से 5 गोलियां चलाई गई ओर वह गोलियां चला कर फरार हो गए। दूसरी ओर मौके पर पहुंचे थाना-2 के थाना मुखी वरुण ने बताया कि उन्हें सूचना मिली ओर वह अस्पताल पहुंचे, जहां डाक्टर साहिल का इलाज कर रहे है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। परिवार के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *