Punjab News: दो कारों में आमने सामने भीषण टक्कर, 2 की मौत, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुरः जिले में एक भयानक सड़क हादसा होने का मामला सामने आया है जिसमें 3 से 4 लोगों को गंभीर चोटे आई हैं और 2 लोगों की मौत हो गई। घटना फिरोजपुर-फाजिल्का जीटी रोड पर स्थित गांव पीर खां शेख (शेखांवाली पुल) के पास हुआ। घटना के बाद घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया और मौके पर पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए 108 एम्बुलेंस के चालक ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव पीर खां शेख नजदीक जंगावाले मोड़ पर दो कारों की आमन-सामने टक्कर हो गई है। जब उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त थी और हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं 4 के करीब लोग घायल थे। घायलों को मौके पर अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सिविल अस्पताल फिरोजपुर की डॉक्टर ने बताया कि जख्मी हालत में 4 लोगों को लाया गया है जिनमें 2 की मौत हो गई है। वहीं 2 लोग गंभीर घायल हैं जिनमें से एक को फरीदकोट रेफर कर दिया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *