Punjab News: पुलिस टीम पर बदमाशों ने किया हमला, थाना प्रभारी सहित कई कर्मी घायल, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जगराओं के दांव कमालपुर में पुलिस टीम पर हमला करने की घटना सामने आई है। जहां देर रात करीब 10:15 बजे कुछ बदमाशों की रेकी करने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया। पुलिस ने एक बदमाश को काबू कर लिया जबकि बाकी हमलावर अभी फरार है। हमले में थाना सदर के थाना प्रभारी पुलिस चौकी मराडो के इंचार्ज सहित 4 पुलिस कर्मी घायल हुए है। एसएचओ की आंख नजदीक छोटी तलवार लगी है जबकि चौकी इंचार्ज की उंगलियों पर छोटी तलवार से वार किए गए है। पुलिस कर्मचारियों ने बहादुरी दिखाते हुए 1 हमलावर को दबोच लिया है। जानकारी मुताबिक थाना सदर के इलाके में करीब 3 दिन पहले निहंगों की वेशभूषा में 3 लुटेरों ने एक व्यक्ति से आल्टो कार हथियारों के बल पर छीन ली थी। इसी मामले में बीती देर रात एसएचओ हर्षवीर वीर और मराडो पुलिस चौकी इंचार्ज तरसेम गांव कमालपुर में बदमाशों को ढूंढने के लिए उनकी रेकी करने गए थे। पुलिस टीम को देख कर एक युवक ने शोर मचा दिया। इस बीच कुछ अन्य युवकों ने भी पुलिस टीम पर धावा बोल दिया। हमले के दौरान थाना सदर के एसएचओ हर्षवीर व चौकी मराडो के इंचार्ज तरसेम बराड़ सहित दो अन्य पुलिस कर्मियों को भी चोंटे आई। जिन्हें तुरंत सिविल अस्पताल में लाया गया। थाना प्रभारी हर्षवीर सिंह के चेहरे पर तेजधार हथियार से कट लगा है जिसका वह सीएमसी अस्पताल से उपचार करवा रहे है। वहीं सूत्रों के अनुसार पुलिस ने हमलावरों में से एक युवक को तेजधार हथियारों सहित गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस की टीम सिविल अस्पताल में से मेडिकल करवा आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी करने में जुट गई है। पुलिस चौकी मराडो के इंचार्ज तरसेम ने कहा कि एक व्यक्ति को काबू कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। घायल पुलिस कर्मचारियों ने भी अपना मैडिकल सिविल अस्पताल में करवा लिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *