सोम-पथराला उफान पर, दादूपुर नहर ने तोड़ा किनारा, 20 गांव दहशत में, देखें Video

यमुनानगरः प्री-मानसून की बारिश ने जिला प्रशासन की नींद उड़ा दी है। जहां नजरें यमुना पर टिकी थीं, वहीं सोम नदी, पथराला और डी-नोटिफाई हो चुकी दादूपुर नहर ने अचानक रौद्र रूप धारण कर लिया है। खेतों में पानी घुस गया, किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं और 20 से अधिक गांवों में बांध टूटने का डर बना हुआ है। प्रशासन अलर्ट मोड पर है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है देर हो चुकी है।
यमुनानगर जिले में प्री-मानसून दौरान बुधवार की मूसलाधार बारिश से जहां शहर के पॉश इलाके जलमग्न हो गए, वहीं ग्रामीण इलाकों में हालात और भी बदतर हो गए। सोम और पथराला, जो आमतौर पर शांत रहने वाली बरसाती नदियां हैं, अचानक उफान पर आ गईं। दोनों नदियों में पानी का स्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया। वहीं दादूपुर-नलवी नहर, जिसे डी-नोटिफाई किया जा चुका है, उसने भी अपना किनारा तोड़कर खेतों की तरफ मुंह मोड़ लिया। किसानों ने वीडियो बनाकर अधिकारियों को भेजे और मदद की गुहार लगाई।
Leave a Reply