सुबह-सुबह National Highway में Hotel पर हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

Written by

in

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे-44 पर होटल पर सुबह अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बदमाश करीब 20 राउंड गोलियां चलाकर फरार हो गए। फायरिंग में एक स्विफ्ट कार समेत कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। बदमाशों ने होटल की रिसेप्शन पर पर्ची भी फेंकी। जानकारी के मुताबिक, शाहाबाद में NH-44 पर अमन होटल पर सुबह बाइक पर आए 2 बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दोनों बदमाश पहले होटल के अंदर घुसे, जहां रिसेप्शन किसी ना पाकर 8 से 10 राउंड गोलियां चलाई।

गोलियां की आवाज सुनकर काफी देर तक कोई बाहर नहीं आया। कुछ देर बाद दोनों बदमाश होटल से बाहर आए और बाहर आकर भी फायरिंग कर दी। यहां बदमाशों ने गाड़ियों को अपना निशाना बनाया। इसमें एक स्विफ्ट समेत 3 गाड़ियों के शीशे टूट गए। बदमाशों ने यहां पर करीब 13-14 राउंड फायरिंग की। इसके बाद आरोपी बाइक पर फरार हो गए।

बदमाशों ने होटल की रिसेप्शन पर एक पर्ची छोड़ी है, जिस पर कौशल चौधरी के साथ एक विदेशी कांटेक्ट नंबर लिखा है। मामला रंगदारी से जुड़ा हो सकता है, इसलिए बदमाश पर्ची फेंककर भागे हैं। फायरिंग का मकसद दहशत फैलना है, ताकि कारोबारियों को डराकर उनसे रंगदारी मांगे जा सके। इस घटना से करीब 2 सप्ताह पहले 13 जून को शराब कारोबारी शांतनु की मीना मार्केट में 7 गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटनास्थल से होटल की दूरी करीब 1 किलोमीटर है। हालांकि शांतनु हत्याकांड में पुलिस गैंगस्टर रोमिल का एनकाउंटर कर चुकी है।

घटना की सूचना पाकर CIA और डीएसपी रामकुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। होटल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फिलहाल हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच की कर रही है। पुलिस ने रिसेप्शन पर पर्ची को भी कब्जे में लिया है। शाहाबाद के डीएसपी रामकुमार ने बताया कि मामले की छानबीन के लिए टीमें गठित कर दी गई है। बाइक पर आए बदमाशों ने करीब 20 राउंड फायरिंग की है। फायरिंग में कोई जख्मी नहीं हुआ है। पर्ची को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *