नीम के पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, 2 भाइयों की मौत

Written by

in

चूरूः तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर नीम के पेड़ से टकराने का मामला सामने आया है। घटना में मौके पर ही 2 दोस्तों की मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि कार की रफ्तार से पेड़ का एक हिस्सा टूट गया, जिसे कार लगभग 20 फीट तक घसीटती हुई ले गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को कार से बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों भाइयों को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी देते हुए कोतवाली थाना के हेड कॉन्स्टेबल पोकरमल ने बताया कि छापर की तरफ से गांव गुलेरिया जा रही एक कार बेकाबू होकर नीम के पेड़ से टकरा गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि पेड़ से टकरा कर कार सड़क पर करीब 20 फीट तक पेड़ के एक हिस्से को घसीटते हुए ले गई। हादसे में गुलेरिया निवासी कार चालक शिवचंद (23) कार में बुरी तरह से फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक रामनिवास और शिवचंद।
मृतक रामनिवास और शिवचंद।

वहीं कार में सवार रामनिवास (17) घायल हो गया। सूचना मिलने पर टीम हारे का सहारा के संयोजक श्याम स्वर्णकार और एम्बुलेंस चालक भरत मौके पर पहुंचे। घायल रामनिवास को कार से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। डॉ. अशोक बुडानिया ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। वहीं घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *