सिर दर्द होने पर खाई गलत गोली, छात्रा की दर्दनाक मौत

Written by

in

कांगड़ाः एक कॉलेज स्टूडेंट की गलत दवा खाने से मौत होने का मामला सामने आया है। मृतका ढलियारा कॉलेज में बीए सेकंड ईयर की स्टूडेंट थी। एसपी देहरा मयंक चौधरी के अनुसार, स्टूडेंट को मृत अवस्था में देहरा सिविल अस्पताल लाया गया था। जांच में पता चला कि मृतका ने गलती से गेहूं में डालने वाली जहरीली दवा खा ली थी।

जानकारी देते हुए परिजनों ने बताया कि वह प्रागपुर के गढ़ मसोट गांव के निवासी हैं। उनकी लड़की को सिरदर्द था। उसने घर में रखी खाद्य अनाज की जहरीली दवा को सिरदर्द की दवा समझ लिया। दवा खाते ही उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उल्टियां होने लगीं। परिवार वाले उसे पहले गरली अस्पताल ले गए। वहां से उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

रास्ते में ही उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई। उसे देहरा अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके पर जांच की। परिजनों ने किसी पर संदेह नहीं जताया है। मृतका का शव देहरा शवगृह में रखा गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *