अस्पतालों में मरीजों की देखरेख के लिए डॉक्टर और स्टाफ की मौजूदगी जरूरी मानी जाती है, लेकिन वायरल वीडियो में मरीज को स्वयं अपने इलाज की जिम्मेदारी उठाते देख लोग हैरान हैं। ग्रामीणों और अस्पताल में मौजूद लोगों का कहना है कि अगर मरीज खुद ही इंजेक्शन लगाने लगे तो फिर अस्पतालों में स्टाफ की जरूरत ही क्या है? इस मामले को लेकर आम जनता में नाराजगी व्याप्त है और स्वास्थ्य विभाग की जवाबदेही पर सवाल उठने लगे हैं।अस्पताल में मरीज बना डॉक्टर, खुद लगा रहा इंजेक्शन, वीडियो वायरल pic.twitter.com/mw0o3XIRsD
— Encounter India (@Encounter_India) June 27, 2025
अस्पताल में मरीज बना डॉक्टर, खुद लगा रहा इंजेक्शन, वीडियो वायरल

महोबाः उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में अस्पताल की हैरान करने वाली वीडियो सामने आई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, वायरल वीडियो में अस्पताल के वार्ड नंबर-1 में भर्ती मरीज का है। देखा जा सकता है कि अस्पताल में भर्ती मरीज खुद ही डॉक्टर बना हुआ है। दरअसल, वायरल वीडियों में मरीज खुद को इंजेक्शन लगाता हुआ दिखाई दे रहा है। यह घटना स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली और अस्पताल प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। हालांकि इस वायरल वीडियों की एनकाउंटर न्यूज पुष्टि नहीं करता।
Leave a Reply