दुकान में आग लगने से फटे 6 Cylinder, मची भगदड़

Written by

in

भिलाईः कैटरिंग की दुकान में सिलेंजर ब्लास्ट होने से भगदड़ मच गई। घटना के बाद दुकान में रखे एक के बाद एक कुल 6 सिलेंडर फटे। इससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल है। हादसे में फिलहाल किसी भी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। जानकारी के मुताबिक, भिलाई कैम्प 2 के बैकुंठ धाम जेपी नगर चौक में महादेव कैटर्स नाम की दुकान है। जहां शाम करीब 6 बजे दुकान में रखे एलपीजी गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी, लेकिन जांच जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची। आग इतनी भीषण थी कि दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा। करीब डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। कैटरिंग दुकान के मालिक गौरव केसरवानी ने बताया कि दिल्ली से कैटरिंग का सामान मंगवाया था, जिसकी कीमत 10 लाख रुपए से ज्यादा थी। हादसे में सारा सामान जलकर राख हो गया।

कैटरिंग दुकान के अंदर कुल 10 सिलेंडर थे, जिनमें से 6 सिलेंडर में धमाका हुआ। यह हादसा उस समय हुआ जब दुकान में काम चल रहा था, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

राहत बचाव में जुटे दमकल कर्मी ने बताया कि जैसे ही कैटरिंग दुकान में सिलेंडर ब्लास्ट के बाद आग लगने की सूचना मिली तो पहले एक फायरबिग्रेड की एक गाड़ी भेजी गई। जब कैटरिंग दुकान में 6 सिलेंडर में ब्लास्ट की खबर मिली तो दूसरी गाड़ी भी रवाना की गई।

जांच अधिकारियों का कहना है कि कैटरिंग दुकान में सिलेंडर में ब्लास्ट किस वजह से हुआ, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं कैटरिंग दुकान में ब्लास्ट के समय अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *