Jalandhar News: मजीठिया को लेकर सासंद चरणजीत चन्नी का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री व जालंधर से सासंद चरणजीत सिंह चन्नी का शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम मजीठिया को लेकर बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि बिक्रमजीत सिंह मजीठिया के साथ उनका कोई संबंध नहीं है और ना ही कोई सांझ है। चन्नी ने कहाकि वह उसे हाथ तक नहीं मिलाते। वह आज भी अभी उसके खिलाफ गवाही देने के लिए तैयार है। चन्नी ने कहा कि जो मामला विजिलेंस ने मजीठिया के खिलाफ दर्ज किया है वह नशों का नहीं बल्कि आय से अधिक संपत्ति का है।

ड्रग्स का पर्चा केवल उन्होंने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में मजीठिया के खिलाफ दिया था। जिनको इन्होंने साढे 3 साल केस को किसी ने आगे नहीं बढ़ाया गया। जो इस नशे के मामले में लिप्त थे, उन्हें जांच में शामिल नहीं किया गया। अकेले मजीठिया को जांच के लिए बुलाया गया और किसी को जांच में शामिल नहीं किया गया। विजिलेंस ने मजीठिया के खिलाफ दर्ज किए पर्चे में कोई नशे का जिक्र नहीं किया है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान मजीठिया के खिलाफ दर्ज किए गए पर्चे की दो लाइनों को हाइलाइट करके दिखाया जा रहा है।

चन्नी ने कहा कि विजिलेंस की टीम करप्शन के केसों को डील करती है, वह नशे के केसों को डील नहीं करती। सही बात लोगों के सामने नहीं रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मजीठिया के खिलाफ या किसी भी तस्कर के खिलाफ बयान देने के लिए वह हमेशा सरकार के साथ खड़े है, वह नशे के मामले में उन्हें जहां भी गवाही देने के लिए बुलाएंगी, वह पहुंचने के लिए तैयार है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *