Punjab News: धार्मिक मेले में चली गोलियां, सरपंच समेत 4 लोग घायल, देखें वीडियो

Written by

in

बटालाः गांव बोडे दी खुही के पास धार्मिक मेले में गोलियां चलने का मामला सामने आया है। हमले में सरपंच सहित 4 लोग घायल हुए है। जानकारी अनुसार जैसे ही मेले के मुख्य आयोजक और आप के गांव के सरपंच साबा स्टेज से नीचे उतरे तो हमलावरों ने सरपंच पर हमला कर दिया। इस दौरान सरपंच साबा और तीन-चार अन्य लोग घायल हो गए। जिसके बाद तुरंत घायलों को बटाला के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया और वहीं कुछ की गंभीरता को देखते उन्हें अमृतसर रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंचे एसएचओ सिविल लाइन निर्मल सिंह ने कहा कि गांव के सरपंच द्वारा यहां मेले का आयोजन किया जा रहा था। फायरिंग में सरपंच और तीन-चार अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों के बयान लिए जा रहे है उसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमले के दौरान भगदड़ मच गई। जिससे कुछ लोग घायल हुए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *