Punjab News: नहर में पलटी Alto Car, 3 लोग थे सवार, देखें वीडियो

होशियारपुरः जिले के गढ़शंकर से कोट पतुही रोड पर पर नहर में कार गिरने की घटना सामने आई है। जहां आज ऑटो दोआबा नहर में पलट कर गिर गई। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान ऑटो कार में 3 लोग सवार थे। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने कार सवार तीनों लोगों सही सलामत बाहर निकाल लिया।

बताया जा रहा हैकि जैसे ही ऑटो कार नहर में पलटी तो आस-पास के लोग तुरंत मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद उन्होंने कार सवार तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बताया जा रहा है कि नहर में धान की खेती के कारण पानी की मात्रा बहुत अधिक बढ़ गई है। गनीमत यह रही कि घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *