Himachal News: रोटरी क्लब ऊना ने 70 वर्षीय पुष्पा देवी को भेंट की व्हीलचेयर

Written by

in

समाज सेवा की दिशा में सराहनीय पहल

ऊना/सुशील पंडित: रोटरी क्लब ऊना ने समाज सेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए गांव अंब निवासी 70 वर्षीय पुष्पा देवी को व्हीलचेयर प्रदान की। इस मानवीय सहायता का उद्देश्य उनकी चलने-फिरने की क्षमता को बेहतर बनाना और जीवन को अधिक सहज बनाना है।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में क्लब अध्यक्ष डॉ. के.आर. आर्य, महासचिव ओंकार कंसाना, वरिष्ठ रोटेरियन एच.एन. चीतू, वरिष्ठ रोटेरियन यशपाल ठाकुर और रोटेरियन मोहित शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने पुष्पा देवी को शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वास्थ्य और सुखद जीवन की कामना की।

क्लब अध्यक्ष डॉ. के.आर. आर्य ने कहा कि रोटरी क्लब का सदैव प्रयास रहा है कि जरूरतमंदों की मदद की जाए और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जाए। यह पहल भी उसी उद्देश्य की एक कड़ी है। रोटरी क्लब ऊना की इस सहृदयता पूर्ण पहल को स्थानीय लोगों द्वारा खूब सराहा गया, और इसे समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण बताया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *