Punjab News: मामूली विवाद को लेकर 2 पक्षों में हुई हाथापाई, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियाना: जिले के कृपाल नगर में दो पक्षों में मामूली बात को लेकर हाथापाई हो गई। दोनों में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ने एक-दूसरे पर जमकर हमला किया। ट्रांसपोर्टर नवीन मिश्रा जहां अपने पड़ोसी अरुण कत्याल के बेटे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं, वहीं दूसरी और अरुण ने नवीन मिश्रा पर उनके घर के बाहर सामान की बोरियों रखने को लेकर विवाद का कारण बताया। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि नवीन और अरुण के बेटे में पहले बहसबाजी होती है। इस दौरान नवीन अरुण के बेटे को धक्का दे देता है, इसके बाद अरुण का बेटा भी उसे हातपाई करना शुरू कर देता है।

दोनों के बीच हाथापाई के दौरान और उनकी बेटी नवीन को बालों से पड़कर खींचना शुरू कर देती है। इस घटना में नवीन के सिर पर गहरी चोट आई और उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वही मामले की जानकारी देते हुए अरुण ने बताया कि उसके बेटे का कंधे का कुछ समय पहले ऑपरेशन हुआ था। जिस पर नवीन ने हमला कर दिया। अरुण का आरोप है कि बेटे के कंधे पर चोट आई है ऐसे में उसके कंधे के ऑपरेशन के दौरान लगी हुई प्लेट को लेकर वह उसका एक्स-रा करवाएंगे।

अरुण का कहना है कि 6 महीने पहले भी उनके घर के बाहर नवीन ट्रांसपोर्ट की कुछ बोरियां रख देता था जिसको लेकर उन्होंने उसे मना किया था। इस बात को लेकर वह काफी समय से रंजिश रख रहा था जिसको लेकर उसने बीते दिन उसके बेटे के साथ हाथापाई की। दूसरी और नवीन का कहना है कि उसका पड़ोसी अरुण कूड़े को लेकर काफी समय से उसके साथ विवाद कर रहा है पहले भी इलाका निवासियों ने बीच बचाव करके मामले को शांत करवाया था। इसके बाद बीते दिन उसके बेटे और बेटी ने उस पर हमला कर दिया। नवीन ने अरुण के बेटे पर कड़े से हमला करने के आरोप लगाए हैं। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *