Punjab News: 60.302 किलो हेरोइन के मामले मे IPS Gurpreet Bhullar ने किए खुलासे, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसर: कमिश्नरेट पुलिस ने नशे के खिलाफ लड़ाई में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 60.302 किलो हेरोइन की खेप बरामद की है। जानकरी के अनुसार यह कार्रवाई बीएसएफ और राजस्थान पुलिस के सहयोग से की गई है । पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी से लेकर नशे की सप्लाई लाइन तक की कथित डिटेल्स पेश कीं, जिनके आधार पर यह गिरोह पाकिस्तान आधारित तस्कर तनवीर शाह और कनाडा स्थित हैंडलर जोबन क्लेयर द्वारा चलाया जा रहा था। हेरोइन की यह खेप राजस्थान के जिले बारमेर के अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट गांव कल्याणपुर से बरामद की गई।

पुलिस कमिश्नर IPS Gurpreet Singh Bhullar ने बताया कि यह कार्रवाई एक व्यापक और सोच-समझकर बनाई गई रणनीति का नतीजा थी। गिरोह का नेतृत्व गोइंदवाल साहिब जेल से गुरसाहिब सिंह कर रहा था, जो पहले भी हेरोइन तस्करी मामलों में पकड़ा जा चुका है। अब तक मामले में 9 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जो पंजाब, राजस्थान, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर से संबंधित हैं। जिनमे सोमनाथ, प्रशोतम सिंह, कुलविंदर सिंह, रजिंदर कौर और राजीव पंज गोत्रा जैसे नाम शामिल हैं। इनमें से कुछ आरोपी पहले भी नशे और हथियारों के मामलों में वांछित रहे हैं।

CP Bhullar ने बताया कि यह गिरोह प्रोफेशनल तरीके से काम करता था। कंसाइनमेंट की डिलीवरी में गुप्त संकेत और कोड का इस्तेमाल किया जाता था, जिनके जरिए केवल कपड़ों की तस्वीरों के माध्यम से संपर्क किया जाता था। आरोपी कभी भी आपस में नहीं मिलते थे, जो गिरोह की चतुराई और गुप्त रवैये को दर्शाता है। इस कार्रवाई के दौरान नकली नंबर, वीडियो ग्राफिक सबूत और अन्य तरीकों से तस्करी की गतिविधियों को ट्रेस किया गया। अमृतसर पुलिस ने अंतरराज्यीय सहयोग और जानकारी साझा करते हुए अन्य राज्यों की पुलिस के साथ भरपूर तालमेल रखा।

इस बड़ी कार्रवाई को नशे के खिलाफ लड़ाई में एक अहम मोड़ माना जा रहा है। पुलिस का दावा है कि आने वाले दिनों में और आरोपी भी गिरफ्तार किए जाएंगे और पूरे नेटवर्क को जड़ से उखाड़ कर फेंक दिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *