दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा की ऐतिहासिक जीत तय, अजय ठाकुर का दावा

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: राष्ट्रीय ह्यूमन राइट्स विंग के यूथ चेयरमैन अजय ठाकुर ने दावा किया है कि दिल्ली विधानसभा चुनावों में पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की ऐतिहासिक जीत तय है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने केवल घोटाले और झूठे वादों की राजनीति की है।

अजय ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों और उनकी जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण जनता का भाजपा के प्रति विश्वास लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पक्ष में युवाओं और महिलाओं का भारी समर्थन है।

अजय ठाकुर ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की रैलियां और उनके संबोधन दिल्ली के चुनाव प्रचार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली के स्थानीय मुद्दों पर फोकस किया है और ठोस समाधान की योजना बनाई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *