सुक्खू सरकार पर भाजपा का हमला, दविंदर भुट्टो ने उठाए कई सवाल

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता दविंदर भुट्टो ने हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने सरकार की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए इसे “व्यवस्था परिवर्तन” के नाम पर जनता को गुमराह करने वाला कदम करार दिया है।

कुटलैहड़ के पूर्व विधायक भुट्टो ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार मंहगाई, ठेकेदारों की देनदारियां और खनन माफिया को रोकने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता की आवाज बनेगी और सरकार को जवाबदेह ठहराने के लिए हर संभव कदम उठाएगी।

उन्होंने कहा कि नए नगर निगम बनने से पंचायतों की शक्तियां सीधे तौर पर सत्ता के हाथ में आ जाएंगी। हिमाचल का ग्रामीण क्षेत्र अपना स्वरूप खो देगा और लोगों के अपने पूर्वजों की जमीनों से अधिकार क्षीण हो जाएंगे।भुट्टो ने कहा कि पंचायतों की शक्तियां छीनना सुक्खू सरकार की तानाशाही को दर्शाता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *