Punjab News: कार और ट्राले की टक्कर में नौजवान की मौत, क्रेन की मदद से निकाली गाड़ी बाहर, देखें वीडियो

Written by

in

मोगाः जिले में लुधियाना फिरोजपुर रोड पर कार और ट्राले में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में नौजवान की मौके पर मौत हो गई। दिल दहलाने वाले हादसे में ट्राले के नीचे कार बुरी तरह से फंस गई, जिसे क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। हादसे में मृतक की पहचान 35 वर्षीय मिट्ठू सिंह निवासी गांव दादहूर के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रात करीब 2 बजे हुई है।

बताया जा रहा है कि तेज गति से आ रही कार आगे जा रहे ईंटों से भरे ट्राले के साथ टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ईंटों से भरे ट्राले के नीचे धंस गई। करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद समाज सेवा संस्था के मेंबरों ने क्रेन की मदद से कार को ट्राले के नीचे से निकाला।

लेकिन घटना में 35 वर्षीय कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि देखकर हर किसी की रूह कांप गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मचारियों ने शवर को कब्जे में लेकर कारवाई शुरू की। वहीं घटना स्थल से ट्राला चालक फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित परिवार के बयानों पर आगे की कारवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ट्राले चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *