Raksha Bandhan पर्व को लेकर लोगों में दुविधा, जानें सही मुहूर्त और तारीख

Written by

in

चंडीगढ़ः हर साल सावन माह में रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। यह पर्व भाई-बहनों के लिए बहुत ही खास होता है। रक्षाबंधन भाई और बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहन अपने भाई के कलाई में रक्षा सूत्र बांधती है और उनकी दीर्घायु की कामना करती हैं। वहीं भाई हमेशा बहन की सुख-दुख में साथ देने का वचन देता है और उसकी रक्षा का वादा करता है।

लेकिन पिछले साल की तरह इस बार भी लोगों में रक्षाबंधन की तारीख को लेकर बहुत कंफ्यूजन है, कोई 8 तो कोई 9 अगस्त को मनाने की बात कर रहा है। बता दें कि, इस साल पूर्णिमा तिथि 08 अगस्त की दोपहर 2 बजकर 12 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन यानी 9 अगस्त को 1 बजकर 21 मिनट पर समाप्त होगी। हिन्दू धर्म में उदयातिथि का विशेष महत्व होता है इसीलिए इस साल रक्षाबंधन 9 अगस्त को ही मनाया जाएगा।

इस साल 9 अगस्त की सुबह 5 बजकर 35 मिनट से दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त है। इस मुहूर्त में राखी बांधना बहुत शुभ होगा. इसके अलावा अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट के बीच होगा। इस अवधि में राखी बांधना और अधिक शुभ रहेगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल रक्षाबंधन पर किसी भी तरह से भद्रा का साया नहीं रहेगा। रक्षाबंधन से पहले से ही भद्रा समाप्त हो जाएगा। ऐसे में बिना किसी टेंशन के राखी बांध सकते हैं।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *