Punjab News: 1 किलो हेरोइन, 9.7 लाख की ड्रग मनी और हथियार बरामद, 9 आरोपी गिरफ्तार

Written by

in

2 आरोपी हाल ही में मलेशिया से लौटे

अमृतसरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हेरोइन और हथियार बरामद किए है। मामले की जानकारी देते हुए डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि खुफिया एजेंसी के नेतृत्व में अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय नार्को-आर्म्स मॉड्यूल और एक अंतरराज्यीय नार्को-हवाला सिंडिकेट का खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि पहले मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें से 2 आरोपी हाल ही में मलेशिया से वापस आए थे। आरोपियों के कब्जे से 5 आधुनिक पिस्तौलें (ग्लॉक और चीनी पिस्तौलें सहित) और 1 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया था। वह पाकिस्तान और मलेशिया में हैंडलरों के निर्देशों पर पंजाब भर में हथियार पहुंचाने का काम कर रहे थे। एक अन्य मामले में 6 आरोपियों को दिल्ली, कर्नाटक और दुबई से जुड़े एक नार्को-हवाला नेटवर्क में गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 9.7 लाख रुपये की ड्रग मनी और 150 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। यह सिंडिकेट हवाला चैनलों के माध्यम से दुबई को पैसे भेज रहा था। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पीएस सदर और पीएस इस्लामाबाद, अमृतसर में एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपियों के बैकवर्ड लिंक का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *