Diljit Dosanjh से हटा Border 2 Film का Ban, इन शर्तों पर FWICE ने मानी मेकर्स की बात

Written by

in

नई दिल्लीः दिलजीत दोसांझ अपनी आगामी फिल्म बॉर्डर 2 के लिए चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों उनकी फिल्म सरदार जी 3 रिलीज हुई थी जिसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की कास्टिंग पर सवाल उठे थे। इसके लिए उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है। इस बीच उनकी बॉर्डर 2 में कास्टिंग पर फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिनेमा एम्प्लॉइज (FWICE) ने विरोध किया था। उन्होंने कहा था कि FWICE ने दिलजीत दोसांझ को बैन कर दिया है और बॉर्डर 2 से उनका पत्ता कट गया है, लेकिन बीते दिन अभिनेता ने फिल्म के सेट से अपना वीडियो शेयर करते हुए सारी अफवाहों को खारिज कर दिया।

वहीं अब FWICE ने भी खुलासा किया है कि फेडरेशन ने सिर्फ बॉर्डर 2 के लिए दिलजीत से बैन हटाया है। भूषण कुमार ने FWICE से वादा किया है कि वे सिर्फ बॉर्डर 2 में दिलजीत को काम करने दें, इसके बाद वे उन्हें किसी और फिल्म में कास्ट नहीं करेंगे। इस शर्त पर दिलजीत मान गए हैं। दूसरी ओर FWICE के सदस्य अशोक पंडित ने अपनी असहमति जाहिर की है। उनका कहना है कि फेडरेशन इसके बाद होने वाले नुकसान का जिम्मेदार नहीं होगा।

टी सीरिज के मालिक से बात के बाद बैन हटाया गया है। उनके मुताबिक, दिलजीत दोसांझ से उनकी कोई दुश्मनी नहीं है, उनकी हैरोइन हानिया से थी जिसने भारतीय सेना को बुरा कहा था। उन्होंने कहा कि दिलजीत सिर्फ पंजाब ही नहीं पूरे भारत के हीरो हैं और हम सब उनके साथ हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *