Jalandhar Vigilance ने रिश्वत लेते JE को किया गिरफ्तार

होशियापुरः जालंधर विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वत के मामले में पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड के जूनियर इंजीनियर (JE) को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बलजीत सिंह के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देतेे हुए विजिलेंस के प्रवक्ता ने बताया कि बलजीत सिंह हुसैनपुर जिले के कंधाला जट्टां स्थित सब-स्टेशन पर तैनात था।

जहां हुसैनपुर जिले के गांव सीकरी के एक निवासी ने शिकायत दी थी कि जेई ने लोड नया ट्रांसफॉर्मर लगाने के बदले 20 हजार रुपए की मांग की है। प्रवक्ता ने कहा कि शिकायतकर्ता ने कहा कि लेकिन दोनों के बीच यह सौदा 15 हजार रुपए में तय हो गया।

शिकायत की जांच के बाद विजिलेंस ब्यूरो की जालंधर रेंज की टीम ने जाल बिछाया और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में बलजीत सिंह को शिकायतकर्ता से 15 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। विजिलेंस ब्यूरो ने आरोपी जेई के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक कानून की धाराओं के तहत जालंधर रेंज थाने में केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को शनिवार को सक्षम अदालत में पेश किया जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *