Punjab News: पुलिस पर हमला करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

Written by

in

लुधियानाः कमिशनरेट पुलिस ने जगराओं के गांव कमालपुर में पुलिस टीम पर हमला करने के मामले मे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान सिमरनजीत सिंह और मनजिंदर सिंह के तौर पर हुई है। जबकि आरोपियों का तीसरे साथी सुखबीर सिंह फरार है।

इस संबंध मे जानकारी देते हुए ADCP देव सिंह ने बताया कि उक्त आरोपियों ने रात करीब 10:15 बजे कुछ बदमाशों की रेकी करने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया था । इस हमले में सदर के थाना प्रभारी पुलिस चौकी मराडो के इंचार्ज सहित 4 पुलिस कर्मी घायल हुए थे। एसएचओ की आंख नजदीक छोटी तलवार जबकि चौकी इंचार्ज की उंगलियों पर वार किए गए।

थाना सदर के इलाके मे करीब 3 दिन पहले निहंगों की वेशभूषा मे 3 लुटेरों ने एक व्यक्ति से आल्टो कार हथियारों के बल पर छीन ली थी। इसी मामले में बीती देर रात एसएचओ हर्षवीर वीर और मराडो पुलिस चौकी इंचार्ज तरसेम गांव कमालपुर में बदमाशों को ढूंढने के लिए उनकी रेकी करने गए थे। पुलिस टीम को देख कर एक युवक ने शोर मचा दिया। इस बीच कुछ अन्य युवकों ने भी पुलिस टीम पर धावा बोल दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *